दीवारों पर लगाएँ ये पेंट्स जो रखेंगे गर्मियों में भी आपके घर को ठंडा

[ad_1]


गर्मी का मौसम आते ही चिलचिली धूप अपना कहर बरपाने लगती है और इस मौसम में हर कोई तपती दोपहर में बाहर जाने से बचता है। जिस वजह से हर कोई चाहता है कि उसका सारा दिन घर में ही गुजर जाए और बाहर न जाना पड़े। लेकिन घर में भी गर्मी से गर्मी से बचने के लिएAC और कूलर का इस्तेमालकिया जाता है जोलगातार चलने से घर के बिजली खर्च में भीबढ़ा देते हैं।इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि घर में कुछ ऐसे बदलाव किए जाएं, जिससे तपती दोपहर में एसी और कूलर के बिनाभी कमरे कोकूलरखे।

आइए जानें कि वो कौन से किफ़ायती तरीके हैं जो गर्मियों में आपके घर को रखेंगे कूल।

घर की छत को रंगे सफ़ेद रंग केपेंट से

घर की छत सीमेंट-कंक्रीट से बनी होती है जिस वजह से गर्मियों में बाहरी तापमान बढ़ने से घर की छत भी भट्टी की तरह तपने लगती हैं। सीमेंट-कंक्रीट से बनी छत का रंग गहरा होता है जिससे ये हीट ज्यादा सोखते हैं। ऐसे में छत पर सफेद पेंट या चूनायुक्त सफेद सीमेंट का लेप लगाना चाहिए। छत्त पर सफ़ेद रंग के पेंट का इस्तेमाल करने से गर्मी के प्रभाव को 70% तक कम किया जा सकता है। सफेद रंग सूरज की किरणों के लिए रिफ्लेक्टर के तौर पर भी काम करता है।

वॉटर बेस्ड पेंट पहुंचाएंगे गर्मी से आपको राहत

मार्केट में तरह तरह के पेंट्स की भरमार है इसी वजह से लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से घर में पेंट करवाते हैं। लेकिन कई बार लोगों को पेंट की सही समझ नहीं होती जिस वजह से लोग अक्सर पेंट की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे पाते। आजकल घरों में ज्यादातर लोग ऑयल-बेस्ड पेंट करवाना पसंद करते हैं लेकिन ये पेंट महंगा होने के साथ कमरे के तापमान को भी बढ़ाता है। इसलिए गर्मियों में घर के अंदर के तापमान को कम रखने के लिए हमेशा वॉटर बेस्ड पेंट का इस्तेमाल करना चाहिए क्यूंकीवॉटर बेस्ड पेंट हीट को रिफ्लेक्ट करता है।

लाइट शेड देंगे आंखों को भी आराम

दीवारों का रंग बदलने के साथ इंटीरियर में भी कई ऐसे बदलाव किए जा सकते हैं, जिनके रंगों से आंखों को ठंडक मिले। जैसे किचन में यलो और ग्रीन कलर की क्रॉकरी यूज करने से किचन की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं और ऐसे रंग आँखों को सुकून भी देते हैं। इसके अलावा घर के कोनों में सीजनल प्लांट्स लगाना अच्छा रहता है इससे घर तो सुंदर लगता ही है बल्कि कमरा भी ठंडा रहता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


These painting tips will keep your home cool in summers

[ad_2]
Source link

Translate »