सोनभद्र (नौशाद अन्सारी) घर से बिना बताये गायब हुये बच्चों को एसएसआइ संजय सिंह ने बरामद कर परिजनो को सौपा।

आपको बताते चलें के रेणुकूट से दिनांक 17/04/2019 को 3 बच्चे घर से परिजनो को बिना बताये लापता हो गये थे।जिसकी काफी खोजबीन उनके परिनजनो ने की लेकिन बच्चे नहीं मिले।थक हार कर बच्चों के परिजनो ने इसकी सुचना पिपरी एसएसआइ संजय सिंह को दिया।आनन फानन में संजय सिंह बच्चों को खोजबीन में लग गये।तभी पता चला के गायब हुये तीनो बच्चे रेणुकूट रेलवे स्टेशन के पास है।संजय सिंह ने तीनो बच्चों अशुमान (वर्ष) पुत्र संतोष यादव निवासी एल 476 हिण्डालको कालोनी रेणुकूट,अर्जुन मंडल (13 वर्ष) पुत्र ललित मंडल निवासी एल 315 हिण्डालको कालोनीरेणुकूट,अमन (13 वर्ष) पुत्र चन्द्रकेत सिंह निवासी चार नल के सामने शिवापार्क रेणुकूट को सकुशल बरामद करने के बाद खुद संजय सिंह ने तीनो बच्चों को टाफी,चिप्स,फ्रूटी पिलाकर उनके परिजनो को सौप दिया।वही बच्चे पुलिस अंकल के अच्छे व्यवहार से खुश नजर आये तो वहीँ परिजनो के आखो से अश्रु की धारा फुट पड़ी और एसएसआइ संजय सिंह को साधुवाद दिया।

संजय सिंह ने बताया कि लोगों में खाकी वर्दी के वहम को मिटाने का मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है।पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नहीं होना चाहिए। जनता की ही सहायता के लिए पुलिस सजग प्रहरी बनी रहती है। सामंजस्य अगर बना रहे तो आपराधिक घटनाएं नहीं होंगी।बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देख उन्होंने देश का भविष्य बताया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal