रिलायंस जियो का नया ऐप… इससे एक बार में 10 लोगों से कर सकते हैं बात, इन्स्टॉल और बात करने के नहीं लगते पैसे

[ad_1]


गैजेट डेस्क। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए अपना ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम JioGroupTalk है। इस ऐप की मदद से यूजर एक साथ 10 लोगों से बात कर पाएगा। यानी ये ऐप कॉन्फ्रेंस कॉलिंग का काम करेगा। ऐप पूरी तरह फ्री है और यूजर को 10 लोगों से एक साथ बात करने के कोई पैसे नहीं देने पड़ते। जिया का Jio4GVoice कॉलिंग ऐप पहले से आ रहा है।

सिर्फ जियो यूजर्स को मिलेगा बेनिफिट

JioGroupTalk ऐप का बेनिफिट सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगा जो जियो सिम का यूज कर रहे हैं। दूसरे यूजर्स इस ऐप को यूज नहीं कर पाएंगे। ऐप HD वॉइस कॉलिंग को सपोर्ट करता है। इसे एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि रिलायंस जियो ने 300 मिलियन (30 करोड़) यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

ऐसे काम करेगा ये ऐप

एंड्रॉइड यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और iOS यूजर्स इसे iOS स्टोर से इन्स्टॉल कर सकते हैं। ऐप को इन्स्टॉल करने के बाद सबस पहले अपना जियो फोन नंबर डालना होता है। इसके बाद फोन पर एक OTP आएगा, जिसे नंबर का वेरिफिकेशन होता है। वेरिफिकेशन होते ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाती है। इसके बाद यूजर इस ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। ऐप से यूजर एक बार में 10 लोगों के बीच कॉन्फ्रेंसिंग कर सकता है।

इस ऐप को इन्स्टॉल करने यहां क्लिक करें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Reliance Jio GroupTalk: Guide from Setting Up the App to Making Your First Conference Call

[ad_2]
Source link

Translate »