गैजेट डेस्क। गर्मी से राहत के लिए कूलर, एयर कंडीशनर के साथ फ्रिज भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में यदि आप नया फ्रिज लेने की सोच रहे हैं तब उसे 50% या उससे भी ज्यादा डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इस मार्केट में हमेशा फ्रिज सस्ती कीमत पर मिल जाते हैं। जैसे, सैमसंग का 5 डोर फ्रिज इस मार्केट से सिर्फ 75 हजार रुपए में मिल जाएगा। जिसकी MRP 2.30 लाख रुपए है।
सिर्फ 6 हजार से शुरू है प्राइस
> यहां पर Whirlpool, Samsung, LG, Hitachi जैसी कई ब्रांडेड कंपनियों के फ्रिज की बड़ी रेंज मौजूद है।
> फ्रिज की शुरुआती कीमत 6 हजार रुपए है। वहीं, 75 हजार से 1 लाख रुपए तक की रेंज में फ्रिज मिलते हैं।
> इन रेफ्रिजरेटर की MRP तो बहुत ज्यादा होती है, लेकिन यहां पर ये कई गुना सस्ते मिल जाते हैं।
> जैसे मार्केट में सैमसंग का 13 हजार रुपए कीमत वाला फ्रिज 6000 रुपए में ही मिल जाता है।
इस वजह से है सस्ते
> इस मार्केट में मौजूद एसएस मलिक इंटरप्राइजेज के ऑनर आमिर मलिक ने बताया कि यहा मौजूद सभी शॉप पर सेकंड हैंड आइटम सेल किए जाते हैं।
> वहीं, कई प्रोडक्ट ऐसे भी होते हैं जिसमें कुछ डिफेक्ट होता है। हालांकि, इससे उनकी वर्किंग प्रोसेस पर फर्क नहीं पड़ता।
> ये डिफेक्ट फ्रिज के कलर से लेकर अंदर की एक्सेसरीज में या फिर किसी डेंट का हो सकता है।
> यहां की मार्केट के शॉपकीपर्स डायरेक्ट कंपनी से फ्रिज लेते हैं। डिफेक्ट होने के चलते कंपनी इन्हें काफी सस्ते सेल कर देती है।
फ्रिज की कीमतें
> 23 हजार का फ्रिज 13 हजार रुपए में मिलेगा।
> 20 हजार का फ्रिज 10 हजार रुपए में मिलेगा।
> 85 हजार का फ्रिज 38 हजार रुपए में मिलेगा।
> 95 हजार का फ्रिज 38 हजार रुपए में मिलेगा।
> 2.30 लाख का फ्रिज 75 हजार रुपए में मिलेगा।
यहां पर है मार्केट
> ये मार्केट दिल्ली के मौजपुर, शहादरा में है। यहां जाने के लिए आप मेट्रो का सहारा ले सकते हैं।
> यदि आप मेट्रो से जाते हैं तब आपको सीलमपुर मेट्रो स्टेशन उतरना होगा।
> यहां से आपको जमालू का बाग, मौजपुर जाना होगा। यहां पर मार्केट स्थित है।
नोट : यदि आप इस मार्केट से कोई फ्रिज लेते हैं और वो पैक है, तब उसे एक बार खोलकर जरूर चेक करें। साथ ही, यहां पर फ्रिज की रेट पर बारगेनिंग भी कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
