28 साल की पियाली का वजन 77 किलो था, लोग तंज कसते थे कि कितनी मोटी हो, फिर खुद में किया ऐसा बदलाव कि कमेंट करने वाले लोग अब फिटनेस की टिप्स पूछने आते हैं, 1 साल में कर लिया खुद का पूरा ट्रांसफॉर्मेशन

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। हर कोई फिट रहना चाहते है लेकिन कई बार गलत लाइफस्टाइल के चलते बॉडी का शेप बिगड़ जाता है। यह चीज तब और ज्यादा तकलीफ देती है, जब दूसरे लोग आपके मोटापे पर तंज कसते हैं। इससे आत्मविश्वास कम होने लगता है। 28 साल की पियाली सरकार को भी लोगों के इसी तरह के तंज सुनने पड़ते थे। पियाली ने खुद में बदलाव का मन बनाया और फिर नतीजे न मिलने तक हार नहीं मानी। आज तंज कसने वाले लोग उनसे फिटनेस की टिप्स लेने आते हैं। पियाल ने एक साल में 21 किलो वजन कम किया। कभी वे 77 किलो की थीं लेकिन अब 56 किलो की हैं। जानिए उन्होंने कैसे खुद का ट्रांसफॉर्मेशन किया।

डाइट में क्या लेती हैं
ब्रेकफास्ट :
एक छोटे बाउल में उपमा और उबले हुई अंडे खाती हैं। दही के साथ कोई एक फल भी लेती हैं। इसमें एपल या अनार में से कोई फल शामिल होता है।
लंच : अधिकांश एक बाउल दाल और सब्जियां खाती हैं। सब्जी एकदम कम तेल में बनी होती है।
इवनिंग स्नैक : शाम को भूख लगती है इसलिए हमेशा अपने साथ फ्रूट्स रखती हैं। पपीता, अनानास जैसे फ्रूट्स शाम को लेती हैं। कभी-कभी पोहा और पीनट भी लेती हैं।
डिनर : मिक्स दाल वाला दलिया और सब्जियां रात में खाती हैं। पहले आइस्क्रीम और पॉपकॉर्न खाया करती हैं लेकिन अब इन्हें खाना पूरी तरह बंद कर दिया।
हल्का भोजन लेती हैं : वे कहती हैं कि यदि आप मोटापा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इडली-सांभर, ढोकला भी बहुत अच्छे विकल्प हैं।

कैसे होती है वर्कआउट
– सुबह एनर्जी से भरी होती हैं, इसलिए सुबह ही वर्कआउट करती हैं। एक घंटे ब्रिस्क वॉकिंग (तेजी से चलना) करती हैं।
– स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के साथ ही प्लेंक्स भी करती हैं। रात में 15 से 20 मिनट जॉगिंग को देती हैं।

सबसे बड़ा बदलाव किस चीज से आया
– वे कहती हैं कि जब मैंने अपनी डाइट से चावल और शुगर को पूरी तरह से हटा दिया तब कुछ समय बाद बड़ा बदलाव नजर आया।
– बाहर के बजाए घर में बना कम तेल वाला खाना ही खाती हैं। पियाल के मुताबिक, डाइट पर कंट्रोल कर लिया जाए तो बहुत जल्दी बदलाव नजर आने लगता है।
– वे डिनर शाम को 7 बजे तक कर लेती हैं और दिनभर में खूब पानी पीती हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


weight loss story of piyali sarkar

[ad_2]
Source link

Translate »