साइंस डेस्क. फिलीपींसके जंगल में आर्कियाेलॉजिस्ट की एक टीम ने इंसान का नया रिश्तेदार खोजा है। इसे एक गुफा में पाया गया है। नेचर जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, फिलीपींस के उत्तरी हिस्से में स्थिति छोटे से आईलैंड ल्यूजॉन में 50 हजार साल पहले इंसानों की एक प्रजाति रहती थी। इसी हिस्से में इनका विकास हुआ। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इसकी लंबाई वर्तमान इंसानों के मुकाबले कम है। इसकी लंबाई 4 फुट से भी कम है जिसे मिनी ह्यूमन भी कहा जा सकता है।
-
शोधकर्ताओं के मुताबिक, फिलीपींस में मानव की होमिनिंस प्रजाति के अवशेष मिले हैं। जो वर्तमान में मौजूद इंसान यानी होमो सेपियंस के पूर्वज है। ये कुछ हद तक इंसान और कुछ चिम्पैंजी से मिलते हैं। फिलीपींस के ल्यूजॉन आईलैंड पर मिलने के कारण इसका नाम ह्यूमो ल्यूजोनेनसिस रखा गया है। शोध के मुताबिक, लंबाई के अलावा इसके दांत भी वर्तमान में इंसानों के मुकाबले छोटे हैं, शोधकर्ताओं को इससे कई जानकारियों हासिल करने में मदद मिली है।
-
शोधकर्ताओं को पहले से मालूम था कि होमोनिंस प्रजाति ल्यूजॉन आईलैंड पर पाई जाती है। इसका खुलासा 2010 में हुआ था जब इस आईलैंड पर कैलाओ गुफा में एक पैर की हड्डी मिली थी। जो 67 हजार साल पुरानी है। लेकिन उस दौरान शोधकर्ताओं को नहीं मालूम था की यह वर्तमान में मौजूद इंसानों की फैमिली से जुड़ा है। इनका विकास उस दौर जब हमारे पूर्वज और निअंडरथल यूरोप और एशिया में फैल रहे थे।
-
शोध के अनुसार, उस दौर में इनकी अंगुलियां काफी अविकसित थीं। दो अंगुलियां और अंगूठे इस तरह मुड़े हुए थे कि ऊंचाई वाली जगहों पर चढ़ने में आसानी हो।अवशेषों में अंगुलियां, अंगूठे की हड्डियां और दांत मिले हैं। इसके साथ इसी प्रजाति के एक बच्चे के पैर की हड्डी भी पाई गई है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
