@भीमकुमार
दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के सुंदरी ग्राम प्रधान को अज्ञात नक्सलियों द्वारा धमकी भरा खत मिलने से क्षेत्र में हड़कम मचा हुआ है।छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके के सुंदरी ग्राम प्रधान अनिता देवी को रविवार के सुबह एक लाल पेन से लिखा हुआ खत मिला जिसमे बहुउद्देशीय कनहर सिचाई परियोजना के निर्माण पर रोकने हेतु 20 मुद्दे लिखे गए है और ग्राम प्रधान सुंदरी, कार्यदाई संस्था व सिचाई विभाग के अधिकारियों को भी पत्र में धमकी दी गयी है। जिसमे विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के बाद निर्माण करने की धमकी दी गयी। साथ ही यदि परियोजना का कार्य हमलोग बन्द नही कराते है तो जानमाल के खतरे होने का भी धमकी दिया गया है।पत्र को तीन अलग- अलग हाथों से लिखा गया है।पत्र के अंत मे नक्सल जिंदाबाद के उल्लेख किये गए है। जिससे क्षेत्र में भय बना हुआ है।प्रधान प्रतिनिधि फणीश्वर जायसवाल ने बताया कि पत्र को अमवार पुलिस को सौप कर घटना की जानकारी दी गयी है।बताया कि पूर्व में भी मोबाइल नम्बर से फोन आया था और काम रोकने के लिए कहा गया था और आज लाल पेन से लिखे खत में 9 अप्रैल तक निर्माणकार्य बन्द नही हुआ और विस्थापितों की समस्याओं का निस्तारण नही हुआ तो जनमान का खतरा हो सकता है कि धमकी भी मिली है। वहीँ अमवार चौकी इंचार्ज ने बताया कि धमकी भरा खत मिला है जिसकी जांच किया जा रहा है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal