Wednesday , September 16 2026

बस मालिको ने आपसी विवाद के बसों को किया खड़ा,यात्री परेशान

शाहगंज/सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव) घोरावल व सोनभद्र मार्ग के बस एसोसिएशन से नाराज होकर बजरंगी बस के मालिक के द्वारा शुक्रवार को बसों को शाहगंज में खडा करा दिया गया जिससे यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुचने के लिए टैम्पो से आगे की यात्रा पूरी करनी पडी ।

image

जब बजरंगी बस के मालिक से इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मिर्जापुर आर टी ओ के द्वारा चलने के लिए परमिट दिया गया है इसके बावजूद चलने नहीं दिया जा रहा है

image

जिसकी वजह से बसों को शाहगंज में खडा कराया गया है और आर टी ओ सोनभद्र के द्वारा सायंकाल बुलाया गया है और बस को रूट पर चलने का आश्वासन दिया है उसके बाद बसों को जाने दिया गया।

Translate »