लाइफस्टाइल डेस्क. चीन के एक वैज्ञानिक दंपति ने स्कॉलरशिप देने के लिए अपनी जीवनभर की कमाई दान की हैं। दंपति ने यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस में स्कॉलरशिप की शुरुआत के लिए करीब डेढ़ करोड़ से अधिक राशि दान में दी है। उनका लक्ष्य है युवा विज्ञान से जुड़ें और नई उपलब्धियां हासिल करें।
-
88 वर्षीय जेंग रूयॉन्ग यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस की एकेडमिक मेंबर और वैज्ञानिक हैं। जेंग के पति हुआंग भी पेशे से एक वैज्ञानिक हैं। दंपति ने युवाआों को विज्ञान में से जुड़ने और अविष्कार करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम बनाया है। जिसके तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी।
-
जेंग को एक वैज्ञानिक के अलावा परोपकार और दूसरों की मदद करने के लिए जाना जाता है। जेंग रूयॉन्ग का जन्म 1931 में हॉन्ग-कॉन्ग में हुआ था और 1953 में यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस में बतौर माइकोलॉजिस्ट जुड़ी थीं। जेंग के कई शोध दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुके हैं।
-
जेंग के लिए उनके रिसर्च प्रोग्राम सबसे अहम हैं। वह बिना थके और रुके शोध में लगातार व्यस्त रहती हैं। लंबे समय तक काम करने की वजह से जेंग बोन रेयरफेक्शन की बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी में हड्डियों का कैल्शियम निकलकर ब्लड में मिलने लगता है। जेंग दिनभर में 8 घंटे से अधिक समय रिसर्च को देती हैं।
-
जेंग इससे पहले भी अपनी कमाई को दान करने के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने 2012-18 के बीच रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे गरीब बच्चों के इलाज में मदद की थी। उन्होंने इसके लिए बीजिंग हायिंग स्पाइनल हेल्थ फाउंडेशन को 30 लाख रुपए की राशि दान की थी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
