निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
@भीमकुमार
दुद्धी सोनभद्र : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत इंटेंसिव विकासखंड दुद्धी के विभिन्न गॉवों में रविवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवीका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र में संकुल संघ के नेतृत्व में रैली निकालकर चलाई मतदाता जागरूकता अभियान।
रविवार सुबह 11 बजे से जीवन ज्योति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में ग्राम महुली में, नारी शक्ति प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में ग्राम वीडर में तथा नारीविकास प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ के नेतृत्व में ग्राम मुडिसेमर में उक्त सभी तीनों ग्राम समूह से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा एक-एक ग्राम में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। समूह से जुड़े महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व संघ की प्रतिनिधी ने की। सभीने कहा कि मतदाता को लोकतंत्र की रक्षा, क्षेत्र के विकास और संविधान-प्रदत्त अधिकारों के लिए मतदान के दिन मतदान अवश्य करने जाना चाहिए। महिलाओं ने बताया कि जनपद में सर्वाधिक मतदान दुद्धी से होगा ये हमलोगों के तरफ से होनी चाहिए। इसका श्रेय समूह से जुड़ी आधी आबादी को जायेगी।
बिडर में जागरूकता अभियान को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने 18 वर्ष या अधिक उम्र के सभी लोगों को निर्वाचन सूची में नाम जुड़वाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान 18 वर्ष उम्र के सभी भारतीयों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने सभी मतदाताओं को बिना किसी भय और दबाव के मतदान करने की बात कही। चुनाव सरकार और शासन को संबैधानिक वैधता प्रदान करते हैं। लोकतंत्र की जड़ आप सभी मतदाता है। हमारा देश संसार के जनतांत्रिक देशों में सबसे बड़ा है क्योंकि हमारे यहाँ मताधिकार प्राप्त नागरिकों की संख्या विश्व में सबसे बड़ी है। हम एक लोकतांत्रिक देश के स्वतंत्र नागरिक है। लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिलते हैं, उनमें सबसे बड़ा अधिकार है वोट देने का अधिकार। इस अधिकार को पाकर हम मतदाता कहलाते हैं। हम सभी यह याद रखें एवं अन्य सभी को भी याद करवाएं कि 19 मई को अनिवार्य रूप से निष्पक्ष रूप से मतदान कर मतदाता का फर्ज अदा करें। पीआरपी अजय शंकर झा ने समूह की महिलाओं के साथ “19 मई को करें मतदान, सोनभद्र का बढ़ाये मान” का नारा बुलंद किया गया।
पीआरपी सीताराम कुमार,एलएच पीआरपी उपेन्द्र कुमार, बीएमएम मिथिलेश कुमार, बिआरपी पुष्पा देवी, सोनी देवी, रेशमा खातून, समीना खातून, यशोदा देवी,शकुन्तला सभी ने जागरूकता अभियान में भाग लिया एवं मतदाताओं से अपील किया कि निर्भय होकर मतदान करें। भय, पक्षपात, स्वार्थ, लालच या दबाव में मतदान न करें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

