Wednesday , September 16 2026

बाड़ी खनन क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर सैकड़ो फ़ीट खाई में गिरी,ड्राइवर घायल,खलासी गाड़ी समेत पानी मे डूबा

डाला /सोनभद्र(गिरीश तिवारी)बाड़ी क्रसर क्षेत्र से शुक्रवार की रात्रि नौ बजे गिट्टी लोड़ कर आ रही ट्रक लगड़ा मोड़ पर सकरे रास्ते की वजह से बंद पड़ी खदान में गिरी,चालक सहित खलासी पानी में डुबे ,

image

स्थानियों की मदद से चालक अवध यादव  42 वर्ष पुत्र जयश्री यादव निवासी  नौगढ. चंदौली को बाहर निकाल कर इलाज हेतु चोपन सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया और खलासी धर्मेंद्र यादव पुत्र बच्चन यादव निवासी भरवहिया नौगढ चंदौली व ट्रक गहरे खदान में समां गए,दुर्घटना की सुचना पाकर चोपन पुलिस, डाला पुलिस ,पीआरबी पुलिस इस्पेक्टर  मय फोर्स मौजूद|बाड़ी खनन क्षेत्र में ट्रक अनियंत्रित होकर सैकड़ो फ़ीट खाई में गिरी,ड्राइवर घायल,खलासी गाड़ी समेत पानी मे डूबा।

Translate »