भाजपा के विजय संकल्प सभा मे उमड़ा जन शैलाब,दावेदारों ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। रावर्टसगंज नगर स्थित रामलीला मैदान से मंगलवार को भाजपा ने जिले में चुनावी बिगुल फूंक दिया।

image

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने बतौर मुख्य अतिथि विपक्षी दलों को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा की जनता को लूटने वाले जेल जाने से भयभीत है। इसीलिए बेमेल गठ बंधन के जरिये येन केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होकर फिर लूटना चाहती हैं। लेकिन देश का मतदाता जागरूक हो चुका है।

image

अब उसे कोई गुमराह नहीं कर सकता। उसे पता है कि देश किसके हाथों में सुरक्षित है।विपक्षी दलों ने जिस देश को दुनिया की नजर में मजबूर भारत बना कर रख दिया उसी देश को आज मोदी ने मजबूत भारत बना दिया है। आजादी के बाद पहली बार दुनिया के अधिकतर देश आतंक के मुद्दे पर भारत के साथ खड़े है।2019 की शुरुआत हमे 2014 में ले जाता है। आपने 14 में पहली बार 30 बर्षो के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार दी। कारण की मोदी ने गुजरात का विकास किया उनके नाम पर देश में चुनाव लड़ा गया। 56 इंच की छाती पर देश के लोगों ने भरोसा किया की यदि दुश्मन ने आंख दिखाई तो यह आंख निकाल लेगा। आज यह साबित हो गया है।

image

पहली बार यू एन ओ में मोदी ने बड़े बड़े देशों को अपने पक्ष में किया। बालाकोट की घटना से लोगों में भरोसा हो गया है की दुश्मन को करारा जबाब देने वाला है। इसके पहले तमाम आतंक वादी हमले हुए लेकिन पाक की तरफ किसी ने आंख नहीं दिखाई। मोदी ने उनकी कमर तोड़ने का काम किया है। देश की सरहद सुरक्षित है। श्री ओझा ने विपक्ष को आतंकियों का मददगार बताते हुए कहा की सैम पित्रोदा समेत तमाम का बयान देख लीजिये।पूरे देश में आतंक को लेकर जब आक्रोश है तब विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है।देश ने विकास लाने का भर्ष्टाचार मिटाने का सपना मोदी के नेतृत्व में देखा था वह उसपर खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा  की मतदाता विपक्ष के बहकावे में न आएं और 2019 में मोदी की सरकार बनाएं। कांग्रेस का बगैर नाम लिए दामाद पर तंज किया और कहा की उसे देश का दामाद बनाया जा रहा है। तमाम घोटाले किये।

image

  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा दर्शना सिंह ने कहा की सारे विपक्ष की गोलबंदी पर एक मोदी भारी पड़ रहे हैं। विपक्षियो की हताशा साफ झलक रही है। सोनभद्र से विजय संकल्प रैली का शुभारम्भ काशी क्षेत्र में हो रहा है। यह प्रदेश ही नहीं देश को ऊर्जा देने वाला जिला है। यहां से हम संकल्प लेकर जा रहे हैं देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए। मोदी जी विकास के मुद्दे पर काम कर रहे हैं।विपक्ष के पास सिर्फ एक नारा है मोदी हटाओ। जो विपक्ष के लोग एक दूसरे का चेहरा देखना पसंद नहीं था वह सिर्फ मोदी को हटाना है इस मुद्दे पर एक हैं।उनके पास जनता को देने के लिए कुछ नहीं कोई सोच नहीं।
    मोदी ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की ।उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया। आवास दिया। उत्तर प्रदेश में योगी ने एंटी रोमियो के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की।दर्शना सिंह ने साफ शब्दों में कहा की 2019 में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी इसे कोई रोक नहीं सकता। क्योकि मतदाता संकल्प ले चुका है की पहले मतदान फिर जलपान।और मतदान भी मोदी के पक्ष में।
विजय संकल्प सभा की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने सह प्रभारी को भरोसा दिलाया कि रावर्ट्सगंज संसदीय सीट हम पुनः भाजपा की झोली में डालेंगें विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है न कोई सोच समस्त मतदाता विपक्ष के कुटील चालों को हम सफल नही होनें देगें। उन्होनें आये हुए मतदाताओं से अपील की देश प्रदेश जिला व गॉव सिर्फ व सिर्फ भाजपा की हाथों मे सुरक्षित है।
विजय संकल्प सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व संचालन कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश दूबे ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से  जिला प्रभारी विद्यासागर राय, लोकसभा प्रभारी, गंगा सागर दूबे, लोकसभा संयोजक गोविन्द यादव सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक सदर, भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, विधायक ओबरा संयज गोड़, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश पटेल, चेयरमैन कोआपरेटिव राजेन्द्र सिंह पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार जायसवाल, ओबर नगर पंचायत प्राणमती देवी, चुर्क चेयरमैन गीता देवी, चकिया पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, जिला मिडिया प्रभारी अनुप तिवारी, जिलाउपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, शिवकुमार गुप्ता उदय नाथ मौर्या, कमलेश चौबे, इं रमेश पटेल कुसुम शर्मा, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, अजीत चौबे, रामसुन्दर निषाद बिपिन बिहारी गुप्ता, जिलामंत्री आशुतोष चतुर्वेदी, सुनिल सिंह शम्भू नारायण सिंह, राजनारायण तिवारी, सुरेश शुक्ला, अजय मिश्रा सुनिता पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, नार सिंह पटेल, कैलाश वैसवार, सन्तोष शुक्ला, संजय जायसवाल, भूपेन्द्र प्रताप सिंह , शशांक मिश्रा, राजेश अग्रहरी, रामप्रित गुर्जर, प्रभाशंकर मिश्रा, प्रशान्त श्रीवास्तव, त्रिभूवन खरवार, मनोज सिंह बबलू, माला चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राकेश पाण्डेय, अनिल सिंह गौतम, उमेश पटेल, सुर्यमणि तिवारी सुशिल चतुर्वेदी, गुड़िया वर्मा मोर्चा अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अशोक मौर्या, महिला मोर्चा रंजना सिंह अनुसुचित मोर्चा अजीत रावत युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय अल्पसंख्यक मोर्चा दारा शिकोह अनुसुचित जनजाति मोर्चा रामदुलार गौड़ अजित सिंह कंग, दयाशंकर पाण्डेय सुबाष पाल, मनोज सोनकर रामनवल आचार्य, कुन्दन गोड़ रजनीश रघुवंशी, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा आदि उपस्थित रहें

Translate »