Wednesday , September 16 2026

बिजली बिल अधिभार माफ कराने का अंतिम मौका 25 मार्च तक

कोन(सोनभद्र)कोन व कचनरवा सब स्टेशन से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल के अधिभार माफी के लिए अंतिम मौका 25 मार्च तक है।अवर अभियंता कचनरवा अनिल कुमार व अवर अभियंता कोन रामलाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि एक मुश्त समाधान योजना(ओटीएस) में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च है तथा 31 मार्च तक ओटीएस फाइनल करने की तिथि है।अवर अभियंताओ ने कहा है कि क्षेत्रीय उपभोक्ता इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए बिजली बिल में जुड़े अधिभार को माफ करा सकते हैं।

Translate »