Wednesday , September 16 2026

बकरी पालन परियोजना ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान मे मददगार साबित होगी -के पी यादव

हिण्डाल्को रेनुसागार ने बकरी पालन परियोजना का किया शुभारम्भरेनुसागार सोनभद्र।हिण्डाल्को रेनुपावर डिवीजन रेनुसागार के ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल कार्ड धारकों के ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान के लिये स्वरोजगार से प्रेरित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में ग्राम लोझरा में कार्यक्रम आयोजित कर बकरी पालन परियोजना का शुभारम्भ किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिण्डाल्को रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बकरी पालन परियोजना ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान मे मददगार साबित होगी । भौगोलिक स्थिति से यह क्षेत्र बकरी पालन के लिए उपयुक्त है़ आप लोग अपना जीवन स्तर को ऊॅचा उठाने के लिये बकरी पालन कर कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते है़ं।इस अवसर पर उपस्थित रेनुपावर डिवीजन के एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ने इस योजना के बारे मे प्रकाश डालते हुये कहा कि ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिये ग्राम मकरा रणहोर एवं लोझरा के चयनित 15 बीपीएल कार्ड धारक लाभार्थीयां को निःशुल्क चार.चार बकरिया दिया जायेगा इस तरह कुल 60 बकरिया ग्रामीणों को दी गयी। बकरी एक बार में दो से अधिक बच्चे देती है ् बच्चे चार से छः महीने में ही वयस्क दिखने लगते हैं और वजन भी अधिक होता है। इससे उनकी वार्षिक आय में लगातार वृद्धि की संम्भावना है। तीन साल के अन्दर लाभार्थी को चार बकरिया वापस देना होगा जिससे इसका लाभ अन्य लाभार्थीयों को दिया जा सके। इस तरह एक ग्रामीण स्तर पर उनकी श्रृंखला मे लगातार वृद्धि होती जायेगी। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुऐ इ आर हेड आकाश खत्री ने बकरी पालन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बकरी पालन परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने में मदद करेगा।विना निवेश किये ग्रामीण मुनाफा कमा सकेगे । ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान रणहोर अजय प्रकाश पांडेय मोहन खैरवार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम सफल बनाने मे ग्रामीण विकास विभाग का सहयोग सरहनीय रहा।

Translate »