Wednesday , September 16 2026

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में नक्सल गोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र। आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में सलमान ताज पाटिल, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता में नक्सल गोष्ठी का आयोजन किया गया।

image

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) ,सी0आरपीएफ कमांडेट, डिप्टी कमांडेंट पीएसी , समस्त क्षेत्राधिकारी सहित नक्सल प्रभावित थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कई नक्सल संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

image

चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कांबिंग के दौरान क्षेत्रों में जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनने व नक्सली संचरण के संबंध में जानकारी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना/चैकियों/पोस्टों पर तैनात अधि0/कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने व निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Translate »