सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोवा के मुख्यमंत्री भारत सरकार में रहे पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का कल आकास्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने शोक सभा का आयोजन नव निर्मित भाजपा कार्यालय रावर्ट्सगंज सोनभद्र पर सम्पन्न हुआ। शोक सभा में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट कर मौन दिवगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोकसभा में सदर विधायक भूपेश चौबे व ओबरा विधायक संजय गोड़ ने कहा की मनोहर पर्रिकर जी एक सादगी के प्रतिक थे भारतीय राजनिति में सादगी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा व राष्ट्रवाद का अलख जलाते हुए पूर्तगालियों के चंगूल में रहने वाले सागर तट राष्ट्रवाद व एंव हिन्दुत्व के विचारधारा पर काम करने वाली भाजपा का झण्डा स्थापित कर गोवा में लोकप्रिय सरकार बनाने का काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों की धड़कन मनोहर पर्रिकर जी की दिगवंत आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना करता हुँ।
शोकसभा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा की मनोहर पर्रिकर एक सरल सौम्य स्वभाव के नेता थें एैसे जन नेता को खोने से पूरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शोकाकुल है मनोहर पर्रिकर मोदी सरकार में रक्षामंत्री के रूप में काम कर चुके थें रक्षामंत्री के कार्यकाल के दौरान ही पार्टी के कहने पर उन्होने इस्तीफा दिया और 4 बार गोवा के मुख्यमंत्री बने उससे पहले 2000 से 2002 तक फिर 2002 से 2005 और 2012 से 2014 में गोवा के मुख्यमंत्री रहें 2014 से 2017 तक भारत सरकार में रक्षामंत्री का कार्यभार सम्भाला उसी दौरान पार्टी ने उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से उन्हे राज्यसभा सदस्य बनाया।
मनोहर पर्रिकर का जन्म गोवा की राजधानी पणजी से करीब 13 कि0मी0 दूर मापूसा में 13 दिसम्बर 1955 को हुआ था मनोहर पर्रिकर भारतीय राज्य के सबसे शिक्षित विधायक बनने वाले पहले आई0आई0टी0 स्नातक के रूप में गौरव हासिल किया था एैसे महान नेता का खोना हम लोगो को एक अपुर्णीय क्षति है जिसकी भारपाई नही की जा सकती।
शोकसभा में लोकसभा संयोजक गोविन्द यादव, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री देवेन्द्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व विधायक तिरथ राज, कृष्णमुरारी गुप्ता, उमेश पटेल, इं0 रमेश पटेल, गंगा सिंह, कमलेश चौबे, अजीत चौबे, जिला मिडिया प्रभारी अनुप तिवारी , उदय नाथ मौर्या, विस्तारक राजेश अजीत रावत,सुशील मिश्रा, सुरेश शुक्ला, अजय मिश्रा, संजय जायसवाल, अशोक मौर्या, नार सिंह पटेल, राजेश मिश्र, राकेश मेहता टिटू, ब्रम्हदेव दूबे, रजनीश रघुवंशी, मंजू गिरि, पुष्पा सिंह, अभिषेक गुप्ता अमन वर्मा , कृष्णा पटेल, अविनाश पटेल, कैलाश प्रसाद त्रिपाठी आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal


