Wednesday , September 16 2026

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लेगमार्च

चुर्क/सोनभद्र  (संजय सिंह/दिनेश गुप्ता ) चुर्क स्थानीय चौकी क्षेत्र के  चुर्क नगर पंचायत के चुर्क बाजार मे एवं  नगर पंचायत मे   आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चौकी इंचार्ज चुर्क राजेश सिह,  कांस्टे. छोटेलाल यादव, कांस्टे.आनन्द यादव एवं हमराहीयो सहित अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ चुनाव के मद्देनजर पुरे नगर पंचायत मे फ्लेग मार्च किया

image

इस दौरान नगर पंचायत  क्षेत्र में रह रहे ग्रामीण जनता से बातचीत कर कहा कि इलाके में अनजान व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में अगर कहीं दिखाई दे तो तत्काल चुर्क चौकी के सीयूजी नंबर पर आप बताएं।पुलिस आपका हर संभव सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है, किसी भी तरह के अपराधी व असामाजिक तत्वों से निपटने की तैयारी चुर्क चौकी पुलिस के द्वारा कर ली गई है। तथा जनता को निर्भिक होकर मतदान के लिए प्रेरित भी किया गया

Translate »