Wednesday , September 16 2026

अवैध खनन कर्ताओं ने वन कर्मियों पर किया हमला,एक कि मौत

ब्रेकिंग
सोनभद्र(रविकांत पांडेय)मांची थाना इलाके के पडरी गांव के जंगल मे बीती रात अवैध खनन की सूचना पर रेंजर बीवी सिंह अपने लाव लश्कर के साथ पहुचे जंहा पर वन कर्मियों को देखकर खनन कर्ता ट्रैक्टर से बोल्डर गिराकर भागने लगे।जिसे वह कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

image

अवैध खनन में एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा जिसे लेकर रेंज कार्यालय आते समय अवैध खनन करने वालो ने ग्रामीणों के साथ मिलकर वन कर्मियों के ऊपर हमला भी कर दिया।जिसमे फारेस्ट गार्ड मोहन मौर्य 50 वर्ष की  मौत हो गयी।

image

जानाकरी के अनुसार रेंज कार्यालय से पहले ही रतुआ गांव में अवैध खनन में लिप्त लोगो ने किया वन टीम पर हमला। वन विभाग की टीम पर लाठी डंडे और पथराव कर किया हमला।

image

हमले में रेंजर बीवी सिंह व फारेस्ट गार्ड राम प्रकाश घायल ।तीन बाइक , एक ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खननकर्ता छोड़ कर भागे।रेंजर की जीप में किया तोड़ फोड़।

Translate »