सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को रसोईयों के मानदेय बढ़ाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने कहा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 4 लाख से अधिक रसोइयों का मानदेय बढ़ाया है। वो भी महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यह बडे ही सौभाग्य की बात है। कहा की अब रसोइयों की एक हज़ार से बढ़ाकर 1500 रुपए महीना मानदेय मिलेगा। प्राइमरी, अपर प्राइमरी स्कूलों के रसोइयों का बढ़ाया गया है। मानदेय बढोत्तरी 24 अप्रैल 2010 के बाद अब बढ़ा है। सबसे बडी बात तो यह है की पुर्व मे रसोइयों को मानदेय देने में कई बार गड़बड़ी होती थी। इसके लिये सरकार ने बडा कदम उठाया है। यह की अब रसोइयों का मानदेय उनके सीधे उनके खाते में जायेगा।
महीने के पहले सप्ताह में मानदेय खाते में चला जायेगा और अब प्रत्येक वर्ष नहीं बदले जायेंगे रसोइये, सत्र की शुरुआत में होगा अब सिर्फ नवीनीकरण। इसके अलावा रसोइयों को दिए जायेंगे एप्रेन और ग्लव्स। अब खाना बनाने, खिलने में नहीं गंदे होंगे कपडे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal