Wednesday , September 16 2026

उज्ज्वला योजना में विद्युतीकरण की समस्या को लेकर प्रदर्शन

डाला /सोनभद्र (गिरीश तिवारी)कोटा ग्राम पंचायत स्थित खटगर टोले में उज्ज्वला योजना के तहत विद्युतकरणी की समस्या को लेकर गुरुवार की दोपहर बारह बजे  समाजसेवी संजय पाठक व रमेश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रर्दशन किया |

image

जानकारी के अनुसार समाजसेवी संजय व रमेश ने बताया की कजरहट,पंचुडीह, खटखरे के ग्रामीण द्वारा विद्युतीकरण हेतु दो साल से लगातर मॉग किया जा रहा है परन्तु ग्रामीणों की मॉग को जिलाप्रशासन द्वारा हमारी बिद्युत की समस्या को अनलुना कर दिया गया है जिससे छुब्ध होकर गुरुवार की दोपहर बारह बजे खटखरे में साकेंतिक प्रर्दशन कर जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को गंभीर समस्या हल करने की चेतावनी दी, समय रहते हमारी मॉग नही मानी गई तो जल्द ही सदर विधायक और बिद्युत एक्सीयन का घेराव करके आमरण अनशन किया जाएगा|इस दौरान घमडी यादव,  राम प्रसाद,  शिव प्रसाद ,लालचंद यादव ,पार्वती ,रजवंती ,मोहन लाल पाठक , राजकुमारी,  अमरावती देवी ,रजनीश पाठक आदि लोग मौजूद रहे|

Translate »