Wednesday , September 16 2026

खड़िया ने 25 दिन पहले ही हासिल किया कोयला उत्पादन लक्ष्य

चालू वित्त वर्ष में कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करने वाली एनसीएल की पहली परियोजनापरियोजना के कोयला उत्पादन में 30 फीसदी एवं अनपरा सोनभद्र।प्रेषण में 44 फीसदी की ऐतिहासिक बढ़ोतरीनॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया परियोजना ने 25 दिन पहले ही अपनावार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल कर लिया है। चालू वित्त वर्ष में खड़िया परियोजना को10.25 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य दिया गया था, जबकि बुधवार तक परियोजना ने10.27 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर वार्षिक लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही,चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने वाली एनसीएल कीपहली परियोजना होने का गौरव खड़िया परियोजना ने हासिल किया। हाल ही में खड़िया समयरहते चालू वित्त वर्ष का अपना कोयला प्रेषण लक्ष्य भी हासिल करने वाली कंपनी की पहलीपरियोजना बनी थी।बुधवार तक खड़िया परियोजना ने चालू वित्त वर्ष में 10.27 मिलियन टन कोयला उत्पादन व10.80 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया, जो की पिछले साल की समान अवधि के मुकाबलेक्रमश: 30 प्रतिशत एवं 44 प्रतिशत अधिक है।एनसीएल सीएमडी श्री पी.के. सिन्हा एवं निदेशकमंडल ने खड़िया की इस अभूतपूर्व उपलब्धि केलिए खड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री एम.के. प्रसाद एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी हैऔर उम्मीद जाहिर की है कि कंपनी की अन्य कोयला परियोजनाएं भी समय से या समय रहतेअपने वार्षिक लक्ष्य पूरे करेगी और कंपनी चालू वित्त वर्ष में अपने 100 मिलियन टन कोयलाउत्पादन एवं 100.50 मिलियन टन कोयला प्रेषण के लक्ष्य से अधिक उत्पादन एवं प्रेषण करेगी।

Translate »