Wednesday , September 16 2026

2019 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी,सर्जिकल स्ट्राइक का अमित शाह देगे प्रमाण-नंदिता हुड्डा

सोनभद्र। नंदिता हुड्डा(महिला कांग्रेस पूर्वी जोन उत्तर प्रदेश प्रभारी/राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस) ने आज महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर बरसी और महागठबंधन को डर किनार करते हुए कहाँ की प्रियंका गांधी के आने से पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश की महिलाओ में नई जोश उत्पन्न हो गयी है,

image

2019 में देश मे कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।वही सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह द्वारा प्रमाण मांगने पर बताया कि देश के सैनिकों के सहारे देश के लोग चैन की सांस लेते है इसलिए इस मामले पर कुछ बोलना सही नही होगा।

image

वही अमित शाह द्वारा दिये गए बयान की सर्जिकल स्ट्राइक में जैश के 250 आतंकियों को मार गिराया गया है पर बताया कि अगर अमित शाह संख्या बता रहे है तो प्रमाण भी देगे।इसके वाद कहा कि 2014 में मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ झूठा वादा करके सरकार बना लिए जिसके बाद देश के किसान,नौजवान, महिलाएं सभी ठगा महशुस कर रहे है ।ऐसे में निश्चित तौर पर 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Translate »