सीएम रघुवर का कार्यक्रम रद्द होते ही प्रशासन ने ली राहत की सांस, आयोजकों में मायूसी

विण्ढमगंज /सोनभद्र (प्रभात कुमार) मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत की सांस लिया वहीं आदर्श सामूहिक शादी समारोह के आयोजकों में मायूसी छा गई।

image

मुख्यमंत्री रघुवर दास को गुरुवार को भवनाथपुर के टाउनशिप में विधायक भानु प्रताप शाही की पार्टी नवजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित 51 गरीब असहाय बहनों की सामूहिक शादी समारोह में शिरकत करने आना था। सीएम को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा समारोह में पहुंचने की सूचना थी। इसके लिए टाउनशिप में अस्थाई हेलीपैड का निर्माण किया गया था। साथ ही रांची से मुख्यमंत्री की सुरक्षा सिक्योरिटी वाहन के साथ पहुंच गई थी। हेलीपैड के चारों तरफ सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था का कमान आरक्षी अधीक्षक शिवानी तिवारी व अभियान एसपी सदन कुमार संभाले हुए थे। जिले के रंका, गढ़वा, श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कई इंस्पेक्टर, कई थानों के थानेदार के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया था। रांची से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने की सूचना आते ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस लिया। रांची से आए मुख्यमंत्री की सुरक्षा सिक्योरिटी व वाहन फौरन वापस हो गए। इधर शादी समारोह में मंच से विधायक भानु प्रताप शाही ने घोषणा किया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास को हेलीकॉप्टर से शादी समारोह में नव दंपतियों को आशीर्वाद देने आना था, पर मौसम खराब होने की वजह से वह नहीं आए। 

Translate »