नई दिल्ली.पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानोंपर हमला किया। मंगलवार तड़के हुई वायुसेना की इस कार्रवाई की खबर जैसे ही लोगों को मिली, जगह-जगह जश्न मनाया जाने लगा।लोग सड़कों पर उतर आए। सेना के पक्ष में नारेबाजी की और पटाखे चलाए। जयपुर में विजय रैली निकाली गई। वहीं, कई जगहों पर लोगों ने प्रसाद भी बांटा।
-
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय वायुसेना को बधाई दी। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि जवानों ने संदेश दे दिया कि देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाली।मंदिरों में पूजा करके प्रसाद बांटा गया।
-
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर सेना को सैल्यूट किया। राज्य मेंलोगों मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इंदौर में विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसमें कैलाश विजयवर्गीय खुद एक्टिवा चला रहे थे।
-
महाराष्ट्र केमुख्यमंत्री देवेंद्रफडणवीस ने ट्वीट करके कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, यहहमने पाकिस्तान को दिखा दिया। हमारी कितनी ताकत है,ये हमारे जवानों ने दिखा दी। मोदीजी के नेतृत्व का अभिमान है। शिवसेना ने कहा कि पीएम ने 56 इंच का सीना दिखाया। समाजवादी पार्टी नेता अबुआजमी ने तिरंगा लहराकर खुशी जताई। मुंबई-पुणे में जगह-जगह आतिशबाजी की गई।
-
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने कहा, ऐसी कार्रवाई जरूरी थी। एयरफोर्स ने ग्रेट जॉब की है। अमृतसर और जालंधर में भी जगह-जगह पर लोगों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया। खुशी के कारण यहां कई बाजार दोपहर तक नहीं खुले। हरियाणा में भी जमकर जश्न मनाया गया।
-
उत्तरप्रदेश केवाराणसी, बागपत, मिर्जापुर समेत कई जिलों में लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाए। ढोल नगाड़े बजाकर मिठाइयां बांटी। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आतंकियों पर हुई कार्रवाई की बधाई दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- काश! सरकार ने सेना को पहले फ्री हैंड कर दिया होता।
-
छत्तीसगढ़विधानसभा में मंगलवार को पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक की चर्चा हुई। सभी विधायकों ने वायुसेना के पराक्रम को सराहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दुनिया में भारतीय सेना सर्वश्रेष्ठ है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि पुलवामा में पाकिस्तान ने कायराना हरकत की थी। इस हमले को लेकर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। राज्य भर में जगह-जगह जश्न मनाया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
