नई दिल्ली. एमजे अकबर मानहानि मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को जमानत दे दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 8 मार्च की तारीख तय की है। यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद एमजे अकबर ने विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। रमानी के खिलाफ उन्होंने मानहानि का केस दायर कर रखा है। कोर्ट ने महिला पत्रकार को बतौर आरोपी तलब किया था।
-
पत्रकार प्रिया रमानी के 8 अक्टूबर के एक ट्वीट के बाद से ही अकबर के खिलाफ आरोपों का सिलसिला शुरू हुआ था। अकबर के इस्तीफे के बाद प्रिया रमानी ने ट्वीट कर कहा था- हम सही साबित हो रहे हैं। अब उस दिन का इंतजार है, जब हमें अदालत में न्याय मिलेगा। अकबर ने 97 वकीलों को हायर किया है, इनमें से 6 पैरवी करेंगे।
-
अकबर ने इस्तीफे के बाद बयान दिया कि वह न्याय के लिए कोर्ट गए हैं। मोबाशर जावेद अकबर मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें 5 जुलाई 2016 को कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे झारखंड से राज्यसभा सांसद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
