Wednesday , September 16 2026

घर में भारतवंशी दंपती के शव मिले, शक- पत्नी को गोली मारकर पति ने की खुदकुशी

[ad_1]


ह्यूस्टन.अमेरिका के टेक्सस में भारतीय मूल के पति-पत्नी केघर मेंशव मिले। दोनों की मौत गोली लगने से हुई। पुलिस कोशुरुआती जांच में मामला हत्या और आत्महत्या का लग रहा है। दंपतीकी बेटी ने सोमवार सुबह छह बजे सुगर लैंड स्थित घर से फोन करके पुलिस को बताया था किपिता बेडरूम का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

पुलिस ने मौके से श्रीनिवास नाकिरेकांति (51) और पत्नी शांति नाकिरेकांति (46) के शव बरामद किए। माना जा रहा है कि श्रीनिवास ने पहले पत्नी के सिर में गोली मारी फिर खुद के सीने में गोली मार ली। घटनास्थलसे एक पिस्तौलमिली है।

बेटी को दोस्तों की देखरेख में भेजा

घटना के वक्त उनकी 16 साल की बेटी घर में सो रही थी। फिलहाल उसे दोस्तों की देखरेख में रखा गया है। दोस्तों के मुताबिक, दंपतीका 21 साल का बेटा भी है, जो टेक्सस यूनिवर्सिटी में पढ़ता है।

दोनों को कोई परेशानी नहीं थी

परिवारके करीबियों ने बताया कि श्रीनिवास एक एनर्जी कंपनी के डायरेक्टर थे, जबकि शांति कंप्यूटर प्रोग्रामर थीं। दोनों के बीच कोई तकरारनहीं थी। लोगों से उनकी अच्छी दोस्ती थी। शांति मिलनसार थीं। घटना से सभी हैरान हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


शांति कंप्यूटर प्रोग्रामर थीं। -फाइल

[ad_2]
Source link

Translate »