Wednesday , September 16 2026

सपा बसपा की गठबंधन कार्यकर्ताओं ने गांव में लगाई चौपाल, लोकसभा की तैयारी जोरों पर

@भीमकुमार

image

दुद्धी। आज सोमवार को लोकसभा के मद्देनजर पूर्व सांसद भाईलाल कोल ने अपने समर्थकों के साथ दुद्धी विधानसभा के कटौली गांव में पहुँच लगाई चौपाल कहा गठबंधन के सीट को लेकर पुनर्गठन और बूथ स्तर कार्यकर्ताओं को लेकर सक्रिय किया जा रहा है। जिसमे सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियों के साथ निर्वहन करेंगे। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोड़ ने कहा कि अभी कोई सीट बटवारा नही हुआ है जो निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मायावती लेंगे जिसे वह राबर्ट्सगंज सीट से उतारेंगे उसे जिताने का फैसला लिया जाएगा और अभी यह गठबंधन सीट में सपा बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओ को बताया जा रहा है कि इस बात दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा सीट को जिताएंगे।

image

वहीँ वरिष्ठ सपा नेता जुबेर आलम,केदार यादव,अवधनारायण यादव ने गठबंधन की सीट जिताने के लिए गठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि हर हाल में गठबंधन की सरकार बनाना है। इस दौरान क्षेत्र के अवधेश जायसवाल,कल्लन खाँ,राजेश धुसिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

image

Translate »