Wednesday , September 16 2026

कासरगोद में दो युवा कांग्रेस नेताओं की हत्या, सत्ताधारी माकपा पर लगाया आरोप

[ad_1]


तिरुअनंतपुरम. केरल के कासरगोद जिले में रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने सरेआम दो युवा नेताओं की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कांग्रेस कार्यकर्ता कृपेश और सरथ लाल के तौर पर हुई। प्रदेश कांग्रेस ने हत्या का आरोप सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर लगाया है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक दोनों युवा नेता बाइक से देर रात एक प्रोग्राम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार सवार कुछ बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘केरल के कासरगोद में हमारे यूथ कांग्रेस परिवार के दो सदस्य की निर्मम हत्या की गई, यह दुखद घटना है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है। मेरी उनके साथ गहरी संवेदना हैं। जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने इस दोहरे हत्याकांड के लिए माकपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है, इसलिए माकपा ने ही ये हत्याएं की। हालांकि, माकपा के जिला सचिव एम वी बालाकृष्णन मास्टर ने इन हत्याओं में उनकी पार्टी की भूमिका को खारिज कर दिया है। मास्टर ने पत्रकारों से कहा, ‘हम इस हत्या की कड़ी निंदा करते है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।’

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


यूथ कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से फोटो शेयर की।

[ad_2]
Source link

Translate »