Wednesday , September 16 2026

तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारा धक्का,दो युवक घायल

गुरमा/सोनभद्र(मोहन गुप्ता)चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित सलखन ओभर ब्रिज के नीचे शनिवार को साम लगभग 4:00 बजे के करीब चोपन के तरफ से आरही तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारा धक्का जिससे बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। इस घटना को देख आसपास के परिजनों ने घटनास्थल पर जा पहुंचे स्थानीय परिजनों ने प्राइवेट वाहन से दोनो घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए और मौरा लाइफ केयर ट्रामा सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया  गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि हाथ फेक्चर हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायलों में से कौशल प्रसाद उम्र (35)वर्ष पुत्र काली प्रसाद पाठक, अशर्फी यादव, उम्र (28) वर्ष पुत्र लालता यादव, ग्राम पंचायत सलखन निवासी थाना चोपन जनपद सोनभद्र। वहीं बीच ऑटो मौके पर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी घर के परिजनों को मालूम चला तो घर के परिजनों में हड़कंप मच गया।

Translate »