Wednesday , September 16 2026

होटल अर्पित पैलेस का मालिक गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

[ad_1]


नई दिल्ली.करोलबाग में गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस के मालिक राकेश गोयल को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। गोयल कतर से दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट से आ रहा था। इसी दौरान पुलिस को उसके फ्लाइट में होने की खबर मिली। गोयल के दिल्ली पहुंचते ही उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पिछले हफ्ते होटल में आग लगने से 17 लोगों की जान गई थी। इस होटल में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार और मंजिल थीं। आग तीसरी मंजिल पर लगी और ऊपर तक पहुंच गई थी। इसके कारण कई लोग जख्मी भी हुए थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


होटल का मालिक राकेश गोयल (बीच में टोपी पहने हुए)

[ad_2]
Source link

Translate »