मुंबई. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के कार्ड का वीडियो सामने आया है। बॉक्स के आकार के इनविटेशन कार्ड में एनिमेशन वाली लाइटिंग डिस्क लगी है। इसके सेंटर में राधा-कृष्ण की तस्वीर नजर आती है। जिसे कवर हटाने पर अलग किया जा सकता है। परिवार की परंपरा के मुताबिक अंबानी परिवार ने सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर में निमंत्रण-पत्र चढ़ाया।
-
बॉक्स को खोलते ही अच्युतम केशवम्, कृष्ण दामोदरम भजन की धुन बजती है। कार्ड खोलने पर गणपति नजर आते हैं। अंदर शादी के कार्यक्रमों का समय और अन्य जानकारी दी गई है। कार्ड में नीता और मुकेश अंबानी के सिग्नेचर वाला हाथ से लिखा शुभकामना संदेश भी है।
-
कार्ड को राधा-कृष्ण की लीलाओं की खूबसूरत तस्वीरों से डिजाइन किया गया है। इसमें पीले, गुलाबी, नीले, हरे सफेद और लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है।
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। शादी समारोह 3 दिन चलेगा।
-
आकाश और श्लोका की शादी के कार्ड की कीमत पता नहीं चल पाई है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी के कार्ड की कीमत 3 लाख रुपए थी। ईशा की शादी दिसंबर 2018 में आनंद पीरामल के साथ हुई थी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
