ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी की इंडिया में सबसे पॉपुलर कार मारुति 800 रही है। ये कार आज भी कई लोगों के पास बेहतर कंडीशन में मिल जाएगा। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले पुनीत ने मारुति 800 है, लेकिन उन्होंने इसे मॉडिफाई करके स्पोर्ट्स कार बना दिया। इस कार को बार-बाद देखने के बाद भी इस बात का यकीन नहीं होता कि ये मारुति 800 है।
यूट्यूबर हैं पुनीत
पुनीत का एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम MAGNETO 11 है। वे कार मैकेनिक हैं और चैनल पर वे कार और बाइक को मॉडिफाई करके वीडियो अपलोड करते हैं। उनके करीब 3.8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स भी हैं। मारुति 800 को स्पोर्ट्स कार में कन्वर्ट करने का वीडियो उन्होंने 20 दिसंबर, 2018 को अपलोड किया था, जिसे अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।
ऐसे मारुति 800 को स्पोर्ट्स कार बनाया
> मारुति 800 की कबाड़ हो चुकी कार को उन्होंने स्पोर्ट्स कार में मॉडिफाई किया।
> इस मॉडिफाई कार में इंजन, डोर, फ्रंट ग्लास, डैशबोर्ड सबकुछ मारुति 800 का यूज किया गया।
> कार की बैक सीट को हटाकर बूट स्पेस को बढ़ाया गया।
> कार की फ्रंट ग्रिल को चेंज किया गया, वहीं उस पर 6 LED लाइट के साथ ऑडी का लोगो लगा दिया गया।
> साइड मिरर इसमें सेवरले कार के लगाए गए हैं।
> कार की रूफ को हटा दिया और इसमें अलॉय व्हील लगा दिए गए।
> स्पोर्ट्स लुक देने के साथ कार को रेड कलर के पेंट किया गया।
मॉडिफिकेशन का खर्च
पुनीत ने बताया कि इस कार को मॉडिफाई करने में 1.50 से 1.80 लाख रुपए का खर्च आया। इतने पैसे खर्च करने के बाद इस कार का मेकओवर ऐसा हुआ कि कोई भी इंसान इसे मारुति 800 नहीं कहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
 SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
				

 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					