सोनभद्र।लोककल्यार्थ संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन आरटीएसक्लब राबर्ट्सगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के कुशल निर्देशन में किया गया है।यह श्रीराम कथा 11 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगा।
जिसमे नगर के सभी संभ्रांत जनमानस उपस्थित होकर श्रीराम कथा का आनंद प्राप्त कर सकते है। कथा वाचन विद्वत गुरु श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी द्वारा किया जाएगा।
आज शायं 4 बजे आरटीएस क्लब में श्रीराम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सपत्नीक विधि विधान के साथ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,श्रवण जी,ओम प्रकाश द्विवेदी,जटा शंकर पांडेय,अनूप तिवारी,कृष्ण मुरारी गुप्ता,अजीत रावत,सुमन केशरी ,संतोष धर दुबे समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal


