नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को 9.15 बजे सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर से जुड़ीं। 5 घंटे के भीतर ही प्रियंका के 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। सोमवार को ही प्रियंका ने अपने 4 दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत रोड शो के जरिए की। रोड शो में प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद हैं। राहुल ने प्रियंका को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का जिम्मा सौंपा है।

प्रियंका ने 7 लोगों को फॉलो किया, इसमें वाड्रा शामिल नहीं
प्रियंका ट्विटर पर 7 लोगों को फॉलो करती हैं। इनमें कांग्रेस का ट्विटर हैंडल, पार्टी अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। अभी तक प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को फॉलो नहीं किया है।
मायावती के ट्विटर पर 75 हजार फॉलोअर
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी अक्टूबर 2018 में ट्विटर से जुड़ी हैं। बसपा सुप्रीमो के अब तक 75 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स बने। मायावती टर के जरिए कार्यकर्ताओं, लोगों और मीडिया से संवाद करेंगी।मायावती के ट्विटर पर आने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर खुशी जताई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
 SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
				

 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					