सोनभद्र। जौनपुर में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को दो हजार से अधिक कार्यकरता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र के नेतृत्व में रवाना हुए।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
शुक्रवार को सुबह आठ बजे सोनभद्र से 22सौ पार्टी कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष विभिन्न वाहनों में जौनपुर के लिए रवाना हुए। जौनपुर के टी डी कालेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगें।
कार्यकर्ताओ के रवाना होने से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा की कल लोकसभा में मोदी जी ने रोजगार, किसान नौजवान, शिक्षा, चिकित्सा, समेत तमाम बिंदुओं पर जो आंकड़े प्रस्तुत किये उससे सारे विपक्ष की बोलती बन्द हो गई। उन्होंने साफ कर दिया की हम सूरज को डूबने नही देगें। उन्हें जनता पर इतना भरोसा है उस भरोसे के बूते उन्होंने साफ कर दिया की अगली बार फिर भाजपा की ही सरकार केंद्र में बनेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा की इसी तरह सोनभद्र के एक एक कार्यकर्ता पर हमें विस्वास है। हमारा कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है। रवाना होने से पूर्व अगली बार फिर मोदी सरकार के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं ने अपना जोश व उत्साह प्रगट किया।
जाने वालो मे लोकसभा संयोजक गोविन्द यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी जिला मंत्री आशुतोष चतुर्वेदी राज नरायण तिवारी सुनील सिंह विधानसभा प्रभारी माला चौबे कृष्ण मुरारी गुप्ता राकेश पांडे संयोजक सुशील चतुर्वेदी महामंत्री राम सुन्दर निषाद कन्हैया जायसवाल मंडल अध्यक्ष सन्तोष शुक्ला संजय जायसवाल भूपेंद्र सिंह प्रशांत श्रीवास्तव राजेश अग्रहरी राजेश मिश्रा मनीष मिश्रा अभिषेक गुप्ता अमन वर्मा सहित जनपद के सभी बुथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक एवं पदाधिकारी जौनपुर के लिए रवाना हुए।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

