महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं को रोकने में नाकाम योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए-सुधीर सिंह

सोनभद्र। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था , बढ़ते महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ सोनभद्र में आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने आज सदर तहसील पर प्रदेश महासचिव  सुधीर सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति और राज्यपाल को सम्बोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध बढ़ गए है और महिलाओं का उत्पीड़न व बलात्कार की घटना भी बढ़ी है। यह सरकार जाति धर्म की राजनीति कर रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

image

  सोनभद्र में  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में सदर तहसील में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन  किया। इस धरना प्रदर्शन में  मुख्य रूप से किसान आयोग का गठन जिससे किसान अपनी उपज का मूल्य खुद तय कर सके।

image

पिछडो की जाति आधारित जनगणना कराया जाय। वनाधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को पट्टा दिया जाय। धांगर जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाय। महिलाओ के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोका जाय और बेरोजगारों को रोजगार दिया जाय। अल्पसंख्यक के साथ हो रहे अत्याचार को बंद किया जाय, शिक्षामित्रो के लिए भारत सरकार कानून बनाकर समायोजन किया जाय इसके साथ ही पुरानी पेंशन नीति लागू किया जाय व आयुष्मान भारत मे फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाए जाय।

image

प्रदेश महासचिव सुधीर सिंह और प्रसपा जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध की घटनाएं बढ़ गयी है और महिलाओं का उत्पीड़न व बलात्कार की घटना भी बढ़ी है। यह सरकार जाति धर्म की राजनीति कर रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का चुनाव कराया जाय। वही कार्यक्रम के दौरान सीबी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने प्रसपा का दामन थामा।

Translate »