@भीमकुमार
दुद्धी। कस्बे के वार्ड नं 8 में आज शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक युवक संदिग्ध अवस्था में आग से झुलस गया। जिससे घर के परिजनों में कोहराम मच गया जिसे आनन फानन में विजय जायसवाल 32 पुत्र जगरनाथ जायसवाल निवासी वार्ड नं 8 दुद्धी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने गंभीर स्तिथि को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि विजय जायसवाल 32 पुत्र जगरनाथ जायसवाल निवासी दुद्धी ने आज सुबह करीब 5 बजे आग से झुलस गया जिसके बाद इधर उधर कूदने लगा जिससे आग पर काबू नही होने के कारण गंभीर रूप से जल गया। माता सिबरती 60 ने बताया कि विजय के एक 2 वर्ष की बिटिया रिया जायसवाल है जो अभी अपनी माँ के साथ नानी के घर गई हुई है। डॉ विनोद सिंह दुद्धी सी एच सी ने बताया कि विजय जायसवाल 80 फीसदी जल चुका है जिसके वजह से रेफर किया गया। मौके पर पंहुचे कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि संदिग्ध स्तिथि में झुलसा है।अभी तक परिजन द्वारा कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर जांच किया जाएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal