एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है शहद, इसे खाने से एक, दो बल्कि मिलते हैं इतने सारे फायदे लेकिन खाना होगा इस खास तरह से

[ad_1]


यूटिलिटी डेस्क। शहद को आयुर्वेद में मधु कहा जाता है। जहां लहसुन में एलिसिन और फाइबर मौजूद होते हैं जो शरीर को कई पौषक तत्व प्रदान करते हैं तो वहीं शहद एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन दोनों को साथ में खाने से कई फायदे होते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ अबरार मुलतानी कहते हैं कि अगर इन्हें आयुर्वेद के नियम के तहत खाया जाए तो कई बीमारियों से निजात मिल सकता है।

दो तरीकों से खा सकते हैं

– लहसुन और शहद को खाने का एक तरीका यह है कि आप एक कांच की बरनी में शहद लेकर उसमें लहसुन की छीली हुई कलियों को डाल दें और उसे रोजाना सुबह उठकर चबाकर खा लें।

– दूसरा तरीका यह है कि 2 लहसुन की कलियों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर खा लें। इससे आपकी कई बीमारियां खत्म हो जाएगी। कुछ बीमारियां तो 2 से 3 दिन में ही खत्म हो जाएंगी। वहीं कुछ को ठीक होने में 1 महीने का समय लग सकता है।

क्यों शहद, लहसुन होते हैं फायदेमंद
– शहद और लहसुन दोनों ही एन्टीमाइक्रोबियल प्रोपर्टी रखते हैं इसलिए सभी तरह के इंफेक्शन में यह एंटीबायोटिक दवाओं की तरह उपयोगी हैं।

– अस्थमा की यह बेजोड़ दवाई है। इससे रेगुलर खाने से अस्थमा में राहत मिलती है।
– यह शरीर से टॉक्सिन को निकालता है इसलिए इसे बॉडी डिटॉक्स के लिए उपयोग कर सकते हैं।
– मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट को कम करता है इसलिए इससे मोटापा दूर होता है।
– दिल के लिए यह अमृत है। जिन्हें अटैक आया हो वे इसे रोजाना ले तो इससे ब्लॉक धीरे-धीरे खुल सकते हैं।
– एन्टी माइक्रोबियल और एन्टी इन्फ्लामेट्री गुणों के कारण यह सर्दी खांसी में फायदेमंद है।
– यह मिश्रण कोलेस्ट्रॉल कम करता है इसलिए जिन्हें कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो वह इसे लें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Health Benefits of garlic

[ad_2]
Source link

Translate »