पिपरी/सोनभद्र (जी के मदान) थाना प्रभारी के प्रांगण में इस्पेक्टर पिपरी सुभाष चंद्र राय की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर के स्थानीय व्यापारी गण,गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार भाई मौजूद रहे।इस बैठक में सकुशल दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु विशेष चर्चा की गई इस मौके पर नगर पंचायत रेणुकूट के सभासद अशोक सोनकर नौशाद संजय संत वरिष्ठ पत्रकार नईम गाजीपुरी, शेख जलालुद्दीन,अखिलेश मिश्रा, जीके मदान,दीपक उपाध्याय मस्त राम मिश्रा रेलवे से गोपाल सिन्हा,धीरेंद्र कुमार,ए के झा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

