Wednesday , September 16 2026

एकता महिला समिति ने बांटीं साड़ियां

image

सिगरौली।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के ककरी क्षेत्र की एकता महिला समिति ने शनिवार को स्थानीय गरीब ग्रामीण महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन अधिकारी मनोरंजन गृह, ककरी में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एकता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती अनीता गोडसे के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती गोडसे ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकता महिला समिति स्थानीय गरीब ग्रामीणों की मदद के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में श्रीमती गोडसे एवं एकता महिला समिति की सदस्याओं ने उपस्थित ग्रामीणों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई एवं उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर रहने की अपील की।

कार्यक्रम में एकता महिला समिति की सदस्याएं श्रीमती सुजाता सिंह, श्रीमती इंदू सिंह, श्रीमती अंबिका नारायण, श्रीमती उषा पाण्डेय, श्रीमती रोजी सिंह, श्रीमती किरण कांत एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।

Translate »