सोनभद्र/घोरावल । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा फाल में नहाते समय एक किशोर के गायब होने की सूचना मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को छोटू विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष पुत्र रामअवध विश्वकर्मा निवासी परसिया गांव मुक्खा फाल में नहाने गया जहाँ वह गायब हो गया।परिजनों ने जलाशय में डूबने की आशंका जताई है।बताया गया कि वह मुक्खा फाल के जलाशय में नहाते समय वह डूब गया।जिनकी सूचना पर बुधवार को घटना स्थल पर पुलिस ने पहुच कर खोजबीन की थी लेकिन उसका कोई पता नही चला।इसके पूर्व अभी हाल ही में एक अन्य युवक भी इसी मुक्खा फाल में नहाते समय गायब हो गया था।जिसका आज तक कोई पता नही लग पाया हालांकि उसको खोजने के लिए प्रशासन ने काफी प्रयास किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal