-मारकुंडी व्यापार मंडल के पूजा समिति द्वारा स्थापित पंडाल में स्थापित देबी देवताओं वैदिक मंत्रोचार से पूजा अर्चना शुरू!
-सुबह सायं आरती में लग रही हो महिलाएं पुरूष भक्तों की लग रही कतारे!
-नवमी के दिन होगा मशहूर कलाकारों द्वारा देवी जागरण,व विशाल भण्डारा!
गुरमा,सोनभद्र!शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथी के मूल नक्षत्र मंगलवार के दिन व्यापार मंडल मारकुंडी के सौजन्य द्वारा बंगाल के बेहतरीन कलाकारों द्वारा स्थापित भव्य पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है पंडाल के प्रवेश द्वार में प्रथम पुज्य गणेश जी प्रतिमा स्थापित लोगों को मन मोह रहा है।पंडाल में जगत जननी माँ देवी स्वरूपा माँ दुर्गा,प्रथम पुज्य गणेश,कुमार कार्तिकेंय,वैभव की माता लक्ष्मी,और ज्ञानदायिनी माता सरस्वती की प्रतिमा वैदिक मंत्रोचार विधी विधान से मूर्ति स्थापित के उपरांत पंडित पुरोहित द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन अर्चना शुरू हो गयी है पंडाल में महिलाओं द्वारा देवीगीत गुंन्जायम हो रहा है।पूजा के पछताप प्रात:पंडाल में स्थापित देवी देवताओं की आरती कर मंगल कामना का आशीर्वाद भक्त माँग रहे हैं।वही पंडालो के आसपास सजावट कर विधुत झालर और रंगीन बल्बों से आकर्षण रोशनी से सजावट की घटा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।लाउडस्पीकर से दबी गीत बजाए जा रहे हैं जिससे आसपास का वातावरण भक्ति मय हो गया है।व्यापार मंडल व माँ दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक रामश्रय भारती ने जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी नवमी के दिन विशाल भण्डारा व मशहूर कलाकारों के द्वारा देवी जागरण कराया जाएगा जिससे हजारों से अधिक संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है!
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
