सोनभद्र/मिर्जापुर(सीके मिश्रा)आज 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का आगमन ग्राम पंचायत बसही मड़िहान मिर्जापुर विश्व हिंदू परिषद मध्य प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री अंबरीश के आवास पर हुआ।
उपमुख्यमंत्री का ग्राम पंचायत मरचा मड़िहान मिर्जापुर में हेलीकॉप्टर लैंड किया ।वहां पर सोनभद्र के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़, घोरावल विधायक अनिल मौर्या,
जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, कॉपरेटिव के चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल, मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह,
युवा मोर्चा सोनभद्र के जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, मोहन कुशवाहा, रमेश पटेल, ओम प्रकाश दुबे, प्रशांत सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संगठन मंत्री अंबरीश के आवास पर सदर विधायक भूपेश चौबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व क्षेत्र मंत्री गोविंद यादव, पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, आलोक सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक अजीत रावत, संदीप मिश्रा, गंगा सिंह, उदय नाथ मौर्या समेत तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal


