Wednesday , September 16 2026

नगर में दुकानदारों के दुकान में प्लास्टिक अभियान के तहत पड़ा छापा,हड़कम्प

@भीम कुमार

image

दुद्धी।। कस्बे में प्लास्टिक के खिलाफ चौथे दिन शनिवार को एक बार फिर प्रशासन द्वारा मुहीम चलाया गया। उपजिलाधिकारी विशाल यादव के निर्देशानुसार पर कोतवाल एवं नगर पंचायत द्वारा नगर में छापामारी कर करीब डेढ़ कुंतल पालीथिन जब्त किया गया। इसके साथ ही पालीथिन के थोक व्यापार करने वाले आधा दर्जन लोगों को पंचायत प्रशासन द्वारा नोटिस थमा दिया गया| प्रशासनिक कारवाई से समूचे नगर में हड़कंप मचा रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के फरमान को 15 जुलाई से दुद्धी तहसील मुख्यालय पर शत प्रतिशत लागू करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से शनिवार को भी सक्रिय दिखा | इस कड़ी में नगर के प्लास्टिक के थोक व्यापार करने वाले दुकानदारों  के यहां छापामारी कर करीब डेढ़ कुंतल प्लास्टिक की थैली को जब्त किया | इसके पूर्व  नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत कुमार ने बकायदे ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से नगरवासियों एवं दुकानदारों से अपील किया कि प्रदेश में प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जा चुका है| इसके खरीद,बिक्री एवं उपयोग पूरी तरह से अवैधानिक है| इसमें जो कोइ पकड़ा जाएगा,उसके विरुद्ध सख्त कारवाई की जायेगी|

Translate »