पंकज सिंह/रोहित सिंह@sncurjanchal
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत सोमवार को म्योरपुर ब्लॉक परिसर स्थित कृषि गोदाम में 30 किसानों को तिल का विज पशु चिकित्सा अधिकारी डा विवेक सरोज के द्वारा बाटा गया।और उन्हें इसकी खेती करने की जानकारी दी गयी। ए डी ओ कृषि जोगेंद्र प्रसाद ने किसानों को योजना की जानकारी देते हुए बताया कि तिल की फसल किसानों के लिए तिलहन और बाजार दोनों तरह से फायदे मंद है।जरूरत है कि किसान इसे बैज्ञानिक तरीके अपना कर बोये और समय पर देख रेख करते रहे।कहा कि सरकार किसानों के आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सकारात्मक पहल कर रही है।हम सब जब जागरूक होंगे तो किसान पलायन करने के बजाय खेतो में मेहनत कर अच्छी कमाई कर लेंगे।डॉ सरोज ने खेती के साथ पशु पालन पर जोर देते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि खेती और पशुपालन एक दूसरे के पूरक होंगे तो किसान तंगहाल नही होंगे। कहा कि बकरी ,गाय।मुर्गी पालन के जरिये आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।मौके पर। प्रभारी बीज गोदाम बृजेश,सिंह,राजेश कुमार, मुरली मनोहर, सूर्य प्रकाश, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
