सोनभद्र(सीके मिश्रा)आज जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह ने उरमौरा के डायट मैदान में संभावित आगामी दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
और सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र जिले में संभावित दौरा/भ्रमण कार्यक्रम/मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोनभद्र जिले के डायट परिसर उरमौरा में 1001 जोड़ों की शादी के मद्देनजर राबर्ट्सगंज स्थित डायट परिसर उरमौरा में मंच, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मैदान की लेबलिंग कराने तथा मैदान स्थल के आस-पास के झाड़ियों आदि को सम्बन्धित अधिकारी जल्द से जल्द हटाते हुए मैदान में उचित प्रबन्ध व्यवस्था करें।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 1001 जोड़ों की होने वाली शादी स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के मंच और पाण्डाल के व्यवस्थापकों से जानकारी लेते हुए मंच की स्थिति को गहनता पूर्वक परखी। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बाकायदे तहकीकात करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इन्तेजामात करने आदि विषयों पर समुचित तरीके से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वर, वधू पक्ष के लोगों के भोजन व उनके सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधिकरी श्री सिंह ने भीड़ को नियंत्रण, बैरिकेटिंग, मीडिया प्रतिनिधियों आदि को कवरेज करने हेतु मीडिया सेल आदि का मुकम्मल प्रबन्ध का भी जायजा लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम के तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के अलावा पुलिस अधीक्षक आर0 पी0 सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस मानिक नन्दन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेकानन्द तिवारी, पीडल्ब्यूडी के अधिशासी अभियन्ता सहित अन्य व्यवस्थापकगण मौजूद रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

