सोनभद्र(सीके मिश्रा)प्रभारी मंत्री/प्रदेश की राज्य मंत्री भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी व मद्यनिषेध विभाग अर्चना पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में वन महोत्सव-2018 के अभियान के तहत पाकड़, पीपल व बरगद का संयुक्त रूप से पौध रोपित किया।इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, मानव जीवन के लिए आक्सीजन और आक्सीजन के लिए वृक्ष लगाना परम आवश्यक है।
और अपील किया कि वन महोत्सव-2018 के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा पौध रोपित करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के साथ ही पुनीत कार्य के पात्र बनें। वास्तव में एक वृक्ष 10 पुत्रों के बराबर है। कलेक्ट्रेट परिसर में ऊंचे कद के बरगद, पीपल, पाकड़, आम,गुलमोहर आदि का पौध रोपित कराना बेहतर कार्य है।
इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा  रमेश मिश्रा, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  आर0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी सहित अन्य जनमान्यगणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौध रोपित की।
  		
 SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
				

 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					