आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की खिड़कियां टूटी, रंगाई-पुताई का कार्य बर्षो पुराना
शाहगंज-सोनभद्र। एक तरफ जहां सरकार बच्चों की शिक्षा पर विशेष रूप से जोर दे रही है वहीं दूसरी तरफ विकास खंड घोरावल के ग्राम पंचायत खैरा के राजस्व गांव खजुरी खुर्द में आंगनबाड़ी केंद्र का 22वर्ष पुराना भवन जर्जर हो चुका है। उक्त भवन की हालत देखकर आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित करना खतरों से खाली


नही है जिसकी वजह से बच्चों को बैठने व खेलने की शिक्षा आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा दें पाना संभव नहीं है। जिससे छोटे – छोटे नौनिहालों के भविष्य पर प्रथम शिक्षा के अभाव का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण सलीम, विजय, पींन्टू, सुनील ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर हालत में हैं और पूरे भवन की छत बारिश के
मौसम में टपकती रहती है और छतों व आसपास घास फूस उग गए हैं तथा खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त है। ऐसे में जहरीले जीव जन्तुओं का खतरा है जहां छोटे बच्चों को भेजना खतरनाक साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि विगत वर्षों पहले न्याय पंचायत ईनम के सभी आंगनबाड़ी केंद्र की बैठक प्रत्येक महीने आंगनबाड़ी केंद्र खजुरी खुर्द में होती थी लेकिन जैसे-जैसे भवन जर्जर हालत में पहुंचता गया जिम्मेदार आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में बैठक बंद कर दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर आंगनबाड़ी भवन को बनवाने की मांग की है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal