जगदीश तिवारी
डाला-सोनभद्र। चैत नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी स्वरुप का हजारों लोगो ने माता रानी का दर्शन पूजन किया। बैष्णो मंदिर पर गुरुवार की सुबह छ बजे से दर्शनार्थियों का रेला चलता रहा।मंदिर परिसर माता रानी के जयकारो से गुंज उठा। वैष्णों मंदिर के प्रधान पुजारी श्री कांन्त तिवारी ने बताया की मां दुर्गा की नवशक्ति का छठवें स्वरूप मॉं कात्यायनी की उपासना का दिन है। इनके पूजन से अद्भुत शक्ति का संचार होता है व

दुश्मनों का संहार करने में ये सक्षम बनाती हैं। इनका ध्यान गोधुलि बेला में करना चहिए| मां कात्यायनी का मंत्र …..चन्द्र हास्सोज्ज्वलकरा शार्दुलवर वाहना। कात्यायनी शुभं दध्यादेवी दानव घातिनि। जिसके आर्शीवाद से जगत के समस्त रुके कार्य पूर्ण हो जाते है,मॉ मन की मुरादें पुरी करतीं है। मंदिर मे हलुवे चने का प्रसाद वितरण किया जा रहा है| मंदिर की बाईं तरफ मुडंन स्थल पर भी भीड़ देखने को मिली| सुरक्षा व्यवस्था में मंदिर प्रशासन के तरफ से सुरक्षा कर्मी, मेटल डिटेक्टर व महिला व पुरुष पुलिस कर्मी लगाये गये|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal