सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। रॉबर्ट्सगंज में वॉइस ऑफ जायसवाल कार्यालय पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश जायसवाल के नेतृत्व में भगवान राजराजेश्वर श्री सहस्त्रार्जुन महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर सर्व समाज के लोगों द्वारा जयन्ती मनाई गयी।
श्री जायसवाल ने कहा कि सहस्रार्जुन जयंती कार्तिक शुक्ल

पक्ष की सप्तमी को मनाई जाती है। सहस्रार्जुन की कथाएं, महाभारत एवं वेदों के साथ सभी पुराणों में प्राय: पाई जाती हैं। चंद्रवंशी क्षत्रियों में सर्वश्रेठ है। यह वंश एक उच्च कुल के क्षत्रिय हैं। महाराज कार्तवीर्य अर्जुन (सहस्रार्जुन) जी का जन्म कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को श्रावण नक्षत्र में प्रात: काल के मुहूर्त में हुआ था। वह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के द्वारा जन्म कथा का वर्णन भागवत पुराण में लिखा है। अत: सभी अवतारों के भांति वह भी भगवान विष्णु के चौबीसवें अवतार माने गए हैं, इनके नाम से भी पुराण संग्रह में सहस्रार्जुन पुराण के तीन भाग हैं। इस कार्यक्रम में मनोज जायसवाल, आनंद प्रताप जायसवाल, अजीत जायसवाल, सुखदेव गुप्ता, मनीष सोनी, संदीप जायसवाल, राजेश जायसवाल,सुखदेव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal